September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

गजब : इनकी नींद की उम्र साल में करीब 300 दिन, 23 सालों से नींद में ही खाता-नहाता

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

चैन की नींद भला किसे नहीं पसंद। लेकिन इस चैन की नींद की उम्र साल में 300 दिन हो तो ? राजस्थान के परबतसर उपखंड के भादवा गांव में एक शख्स ऐसा है, जो साल में लगभग 300 दिन तक सोता है। उसका खाना खाने से लेकर नहाना तक सब कुछ नींद में ही होता है। सुनने में अजीब लगता है, लेकिन नागौर जिले के भादवा गांव का रहने वाला 42 साल का पुरखाराम अजीब बीमारी से ग्रसित है।

पुरखाराम एक्सिस हायपरसोम्निया (Axis hypersomnia) नामक बीमारी से ग्रस्त है। घर वालों ने बताया कि एक बार सोने के बाद यह लगभग 20-25 दिनों तक नहीं जागते हैं। इस बीमारी की शुरुआत 23 साल पहले हुई थी। शुरुआती दौर में पुरखाराम 5 से 7 दिनों के तक सोते रहता था। घर वालों के कई बार उठाने के बावजूद नहीं उठता था।

इस तरह की नींद से परेशान घरवालो ने पुरखाराम को डॉक्टर के पास भी ले गए इलाज भी करवाया, लेकिन बीमारी पकड़ में नहीं आई। धीरे-धीरे पुरखाराम के सोने का समय बढ़ता गया और अब 1 महीने में 20 से 25 दिनों तक यह सोता रहता हैं।

Related Posts