चलो भिखारियों से जान बची तो सही
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2020/11/beggar-2.jpg)
कोलकाता टाइम्स :
अक्सर धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को भिखारियों से दो चार होना पड़ता है। कई बार तो काफी विचित्र स्थिति खड़ी हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए शंघाई के धार्मिक स्थलों ने नायाब तरीका निकाला है। यहां भिखारियों को एक निश्चित क्षेत्र के तहत उनका दायरा सीमित कर दिया गया है। यह वह जगह है जहां से हजारों पर्यटक और श्रद्धालु गुजरते हैं। ये भिखारी पर्यटकों को देख अवश्य सकते हैं लेकिन उनके करीब आकर उन्हें परेशान नहीं कर सकते हैं। श्रद्धालु अपनी इच्छा मुताबिक भीख देने या न देने को स्वतंत्र हैं। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी राहत हैं। साथ ही भिखारियों को भी इधर-उधर भटके बगैर भीख मिल जा रही है।