सोने का रेस्टुरेंट सोने का निवाला
[kodex_post_like_buttons]
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2018/07/hotel-gold.jpg)
कोलकाता टाइम्स
हमारे शास्रों में सोना-चांदी का सेवन तन-मन की बेहतरी के लिए कहा गया है। लेकिन सोना सिर्फ भारत में ही नहीं पुरे विश्व में एक बहुत ही कीमती धातु मानी जाती है। अब इस बेष कीमती धातु का सेवन भला कौन करे?
दुनिया में लोगों को गोल्ड से संबंधित कई तरह के शौक होते हैं, लेकिन दुबई में ये प्यार कपड़ों और जेवरों से बढ़कर खाने तक पहुंच गया है। यहां पर सोना सिर्फ पहना ही नहीं खाया भी जाता है।
ख़बरों के अनुसार दुबई के लोग अब सोना खाने लगे हैं। सोना खाने और खिलाने के मामले में एक रेस्टोरेंट चर्चा में आ गया है। यहां के मशहूर होटल बुर्ज अल अरब के 27वें फ्लोर पर मौजूद ‘गोल्ड ऑन 27’ नाम का ये रेस्टोरेंट केक, कॉकटेल, कैपचीनो, आदि जैसे खाने और पीने की चीजों में सोना डालते हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
कई मीडिया रिर्पोट्स के आधार पर इस होटल का इंटीरियर हो या खाना हर चीज में सोने का उपयोग किया जाता है। यहां 1790 स्क्वेयर मीटर की 24 कैरेट की गोल्ड लीफ भी लगी है। इस होटल के फूड और ब्रेवरेज डिपार्टमेंट के मैनेजर का कहना है कि यहां लग्जरी लाइफ दिखाने के लिए खाने में सोने का प्रयोग किया जाता है। इससे उन्हें सफलता और प्रोत्साहन तो मिल ही रहा है साथ ही यहां अधिक संख्या में लोग भी आने लगे हैं।
आपको बता दें कि इस रेस्टोरेंट की सबसे मशहूर डिश है यहां का कॉकटेल एलिमेंट-79। यह एक अल्कोहल फ्री कॉकटेल है जिसमें वाइन के साथ गोल्ड को भी मिलाया जाता है, इसमें चीनी के जो टुकड़े मिलाए जाते हैं वह भी सोने के जैसे गोल्डन कलर के होते हैं। यहां पर हर महीने एक दो ग्राहक ऐसे भी आते हैं जो गोल्ड से कवर केक ऑर्डर करते हैं। इस होटल के खाने में हर साल करीब 700 ग्राम से ज्यादा सोने का इस्तेमाल होता है।