February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हाँ भई… इस पेड़ में उगते है पैसे!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

कई मामलों में अक्सर ये मिसाल दी जाती है कि ‘पैसे पेड़ पर नहीं उगते है’। आज हम आपको इस कहावत को असलियत बनाने वाले पेड़ के बारे में बताते हैं। जी हां दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी जिस पर वाकईं पैसे उगते हैं।ये पेड़ है ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक में। पेड़ के हर हिस्से पर दुनिया भर के सिक्के लगे हुए हैं। पैसो से लदा ये पेड़ 1700 साल पुराना है। इन सिक्कों में सबसे ज्यादा  सिक्के ब्रिटेन के हैं। दरअसल इस पेड़ को लेकर लोगों में मान्यता है कि जो इस पेड़ पर सिक्के जड़ेगा उसकी कामना पूरी होगी। जिसकी वजह से दुनिया भर के लोग अपने अपने देश के सिक्के इसके तनों से लेकर टहनियों तक पर चिपकाते हैं।

इतने सालों में पेड़ एक अलग ही पहचान बना चुका है। अब इसे पैसो वाला पेड़ के नाम से जाना जाता है। पेड़ को देखने में ऐसा प्रतीत होता है मानो इस पेड़ से पैसे उग रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ पर भूतों का बसेरा है इसिलिए पेड़ पर इतने सिक्के लगने के बाद न तो पेड़ गिरा और नहीं सूखा।

Related Posts

Leave a Reply