May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पुणे जातीय हिंसा के बाद ठप हुआ महाराष्ट्र

[kodex_post_like_buttons]

मुंबई : महाराष्ट्र के पुणे से शुरु हुई हिंसा ने पूरे महाराष्ट्र राज्य को प्रभावित कर दिया है। भीमा कोरेगांव की हिंसा की घटना ने दो दिनों से राज्य में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री और अन्य राज्य नेताओं ने इसकी जांच और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बता दें कि एक जनवरी को पुणे के भीमा कोरेगांव में दलित समाज के शौर्य दिवस पर भड़की हिंसा के विरोध में बीआर अंबेडकर के पोते और कार्यकर्ता प्रकाश अंबेडकर ने आज महाराष्ट्र बंद का एलान किया है।

पुणे में जारी भीमा कोरेगांव की हिंसा का असर अब संसद तक भी पहुंच गया है। मुंबई में आज स्कूल बसों की सेवा बंद कर दी गई है। सरकारी एयर इंडिया सहित घरेलु विमान ने महाराष्ट्र में फैली हिंसा को लेकर रद किये गए टिकट पर कैंसेलेशन शुल्क माफ कर दिए हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि 2-3 जनवरी को मुंबई से आने वाली और मुंबई को जाने वाली एयर टिकट की कैंसेलेशन शुल्क माफ कर दिया गया है। पुणे और सतारा जाने वाली बसों को भी हिंसा को देखते हुए अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने ठाणे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। बढ़ती हिंसा को देखते हुए ठाणे में 4 जनवरी की रात्रि तक धारा 144 लागू कर दी गई है। औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
मुंबई तक पहुंचे हिंसा के असर ने कई लोकल ट्रेंनों और बसों को भी इसका शिकार बनाया गया। मुंबई प्रसिद्ध डब्बावाला संगठन ने भी हिंसा को देखते हुए एक दिन के लिए अपनी सेवा बंद करने का फैसला किया है।

Related Posts

Leave a Reply