May 20, 2024     Select Language
धर्म

बदलेगा ग्रहों का असर

[kodex_post_like_buttons]

मेष – इस सप्ताह आपको कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव की आ सकते हैं। आपको अपने संबंधों से फायदा भी होगा। किसी से उधार पैसा न लें, न ही उसकी उम्मीद रखें। बुजुर्गों का भी ध्यान रखें। आप कुछ बदलना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि जो जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। मिला-जुला समय रहेगा। बिजनेस में फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के बीच के दिनों में कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं, लेकिन सब ठीक भी हो जाएगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कामकाज ज्यादा होने के कारण परिजनों से वैचारिक मतभेद की आशंका है। शेष सामान्य रहेगा।

वृषचंद्रमा की स्थिति सप्ताह की शुरुआत और बीच के दिनों में अच्छी रहेगी। इन दिनों में आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है जिसके बारे में आप कई दिनों से सोचते हुए आ रहे हैं। दोस्तों और भाइयों से मतभेद खत्म होगा। मेहनत भी ज्यादा रहेगी तो आपका सम्मान भी बढ़ेगा। साहित्य और कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। राज की बातें या अपनी कमियां दूसरों को बताने से बचना होगा। ऑफिस में काम तो बहुत रहेगा, लेकिन हो सकता है थोड़ा अधूरा भी रह जाए। पक्के इरादों से काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। बेरोजगारों को भी नौकरी मिल सकती है। आपको कुछ ऐसा काम भी करना पड़ सकता है जो आपको पसंद नहीं है। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। सावधानी रखें। परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खुद पर काबू रखें।

मिथुनबेरोजगारों और स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है। तरक्की और सफलता मिल सकती है। धैर्य रखें। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। जीवन को बेहतर बनाने के मौके भी मिलेंगे। सप्ताह के बीच में आप सोचे हुए काम निपटा लेंगे। काम पूरे हो जाने से मन भी प्रसन्न रहेगा। जहां तक हो सके, आप किसी विवाद में न पड़ें और अपनी तरफ से किसी बारे में कोई टिप्पणी न करें। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

कर्कसप्ताह की शुरुआत खर्चे से हो सकती है। किसी व्यक्ति के साथ आपकी बहुत खास बातचीत भी हो सकती है। शिक्षा, राजनीति या कानूनी मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलने के भी योग हैं। लगभग हर परेशानी का हल आपको मिलेगा। किसी प्रोग्राम की मदद से आपके कॉन्टैक्ट अपडेट होंगे। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आ सकती है। नौकरी और कामकाज सामान्य से बेहतर रहेगा। नए कामों की शुरुआत हो सकती है, लेकिन सावधान भी रहें। कुछ लोग आपको धोखा देने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण फैसलों को इस समय टाल दें। पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के साथ समय बीतेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

सिंहसप्ताह की शुरुआत फायदे से हो सकती है। इन दिनों में रुके हुए कामकाज पूरे हो सकते हैं। भूमि, भवन संबंधी खर्चा हो सकता है। घर और मकान को लेकर ज्यादा उम्मीदें न रखें। इस सप्ताह अच्छा-खासा धन लाभ भी आपको हो सकता है। बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। गंभीर और बड़े फैसले से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बड़ों का सम्मान करेंगे तो परिवार में शांति रहेगी वरना आपकी बात भी बिगड़ सकती है। पिता या किसी अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में अचानक ज्यादा खर्चा भी होने की संभावना है।

कन्याआपकी राशि के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। धन लाभ भी हो सकता है। भूमि-भवन खरीदने के योग हैं। फिजूलखर्ची न करें, हो सके तो थोड़ी बचत कर लें। मेहनत का फल भी धैर्य से ही मिल सकेगा। कर्म भाव का चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में फायदा देगा। जैसे-जैसे दिन बीतेंगे फायदा बढ़ेगा और सप्ताह के आखिरी के दिनों में आपको सावधान रहना होगा। खर्चा ज्यादा हो सकता है। भावनाओं या उत्साह में आकर फैसले लेने से बचें। उधार पैसा देने से बचें, मंगलवार को उधार दिया पैसा वापस आने की उम्मीद न करें। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

तुलाइस सप्ताह आपके सोचे हुए काम सही समय पर निपट सकते हैं। आपको बड़ा फायदा जल्दी मिल जाएगा। आप लोगों को अपनी राय, योजना या अपनी इच्छा से सहमत कर लेंगे। आपके लिए घर-परिवार रिश्तेदार और जमीन-जायदाद खास बने रहेंगे। आपकी योजनाएं सफल हो जाएंगी। किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है। कामकाज का दबाव भी बढ़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, मान-सम्मान मिलेगा। कुछ यात्राएं ऐसी होंगी जिनसे आपको फायदा तो नहीं होगा, उल्टा खर्चा ज्यादा हो सकता है। इन दिनों में कुछ समय फालतू कामों में भी खराब हो सकता है।

वृश्चिकसप्ताह की शुरुआत कमजोर जरूर है, लेकिन आप धीरे-धीरे अपने रंग में आते जाएंगे। घर-परिवार के मामले आपके मन पर हावी हो सकते हैं। घर से कोई बिजनेस या पार्टटाइम काम भी शुरू हो सकता है। बिजनेस करते हैं, तो उसमें अच्छी सफलता मिल सकती है। शुरुआती दिनों में आप सेहत और सुरक्षा को लेकर सावधानी रखें। आपके लिए जो चीजें बहुत छोटी-छोटी हैं, वही किसी और के लिए बहुत खास है। इन चीजों में बदलाव करके आप लोगों पर अपना प्रभाव जमा सकते हैं।
धन संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। शेयर, जमीन, जायदाद आदि में फायदा हो सकता है। सामाजिक कारणों से आपको सबको साथ लेकर चलना होगा। परिवार में तनावपूर्ण वातावरण खत्म हो जाएगा। संतान की ओर से चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। ये दिन आपके लिए भी अच्छे रहेंगे।

धनुइस सप्ताह आप जितनी जिम्मेदारी से काम करेंगे, ऑफिस में उतने ही सफल और सुरक्षित रहेंगे। ऑफिस में बॉस को बड़े फैसलों में आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। आपको आगे बढऩे के मौके मिल सकते हैं। आपके लिए संतान और उससे जुड़े काम खास हो सकते हैं। किसी पुराने साथी से भी मुलाकात हो सकती है। सोचे हुए कामों में देरी होने से परेशान रहेंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके और आपके पैसों को लेकर दूसरे क्या सोच रहे हैं, यह आप पहले ही समझ जाएंगे।

इन दिनों में आपको कुछ समझौते भी करने पड़ सकते हैं। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। वाणी पर संयम रखे। जरूरी कामों में फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार से भी मनमुटाव हो सकता है। जो लंबे समय तक रहेगा। किसी का दिल दु:खाने वाली बात न करें। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

मकरचंद्रमा गोचर कुंडली के छठे से आठवें भाव तक जाएगा। सितारे आपको अजीब सी स्थिति में डाल सकते हैं। आपको कुछ ऐसे फैसले करने पड़ सकते हैं जिनको बार-बार बदला नहीं जा सकता। आपके फैसले सही भी रहेंगे। जमीन-जायदाद या मकान लेने का विचार दिमाग में चलता रहेगा। नौकरी में सब ठीक रहेगा। नई तकनीक की ओर भी रुझान बढ़ेगा। अटके हुए काम बन सकते हैं। सामाजिक काम भी पूरे होंगे। दुश्मनों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। आप कुछ संवेदनशील और भावुक भी रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में अपनी सेहत पर ध्यान दें। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभकोई खुशखबरी भी इन दिनों में आपको मिल सकती है। स्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती है। आप जितना धैर्य रखेंगे उतने ही सफल और सुखी रहेंगे। घर के बाहर लगभग हर मामले में आपको सफलता मिल सकती है। भाग-दौड़ और लोगों से मुलाकात सप्ताह भर चलती रहेंगी, लेकिन आप अपने काम पर ध्यान दें। कोई छोटी बात भी इन दिनों में आप भूल सकते हैं, जो बाद में याद आएगी। परिवार में शांति रहेगी। सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से जुड़े रहेंगे।  दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। इन दिनों में आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। मन लगाकर अपने कामकाज निपटाएंगे। टेंशन से भी राहत मिल सकती है। इस सप्ताह नई चीजें खरीदने के योग भी बन रहे हैं। पुरानी बातों को लेकर पारिवारिक माहौल भी प्रभावित हो सकता है। आसपास और साथ के लोगों से सोच-समझकर व्यवहार करें।

मीनपरेशानियां कम हो सकती हैं। करियर में बदलाव के भी मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ सकती है। सामूहिक कामों में भी सफलता मिलने के योग हैं। नॉलेज बढ़ेगा। नौकरी या कारोबार से जुड़ी कोई टेंशन भी लगातार रह सकती है। किसी बात को लेकर आपका मन भी डगमगा सकता है। बुरे ख्यालों पर ध्यान न दें तो आपके आने वाले दिन बहुत अच्छे रहेंगे।
कुछ मामलों में आप बोरियत भी महसूस कर सकते हैं। कुछ न कुछ नया कर ही लेंगे। कामकाज में रुकावटें तो आएंगी, लेकिन धन लाभ भी हो सकता है। प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने का भी डर बना रहेगा। निवेश में सावधानी रखें। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply