July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पाक की गोलीबारी से फिर सुलगा आरएसपुरा, दो की मौत 

[kodex_post_like_buttons]
जम्मू: फिर सुलग उठा आरएसपुरा सेक्टर। शुक्रवार तड़के ही पाकिस्तान की और से जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना बिना किसी उकसावे के ही पाकिस्तान ने आज संघर्षविराम का उलंघन किया।पता चला है कि, पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त फायरिंग की जा रही है। आरएसपुरा सेक्टर में हो रहे इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी है। इसमें एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में तीन आम नागरिक घायल भी हुए हैं। हालांकि भारत की और से इस गोलीबारी का मुँहतोड़ जवाब दिया जा रह है।

और पढ़ें :  29 सामानों और 53 सेवाओं पर GST दर घटी

बताया जा रहा है कि जम्मू के आरएस पुरा से रामगढ़ सेक्टर तक पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग हो रही है।  फायरिंग आज सुबह करीब 6.40 बजे शुरू हुई। पाक रेंजर्स भारत की करीब 30-40 चौकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भारतीय सेना ने गोलाबारी से पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकर तबाह कर दिए थे।

बता दें कि पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उसकी दो महिलाएं मारी गई हैं।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया और भारतीय बलों के ‘बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन करने की निंदा की।’

Related Posts

Leave a Reply