May 20, 2024     Select Language
स्वास्थ्य

क्या आप जानते हैं, खीरा और टमाटर हैं एक दुसरे के दुश्मन

[kodex_post_like_buttons]
क्या कभी सोचा है कि जो टमाटर और खीरा आप सलाद में खा रहे हैं वो आपको परेशान कर सकता है। क्या कभी सोचा है जिस टमाटर और खीरे में इतने गुण छिपे होते हैं वो आपको बीमार भी कर सकता है। अगर नहीं तो ये जानना जरूरी है। क्योंकि, टमाटर और खीरा सेहत के लिए जितना फायदेमंद होते हैं, उतना ही इन्हें साथ खाने से नुकसान भी हो सकता है। दरअसल, खीरा और टमाटर एक साथ खाने से पेट की बीमारियों का कारण बन सकता है। इनको एक साथ खाने से गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द, जी मचलना, थकान और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खीरा और टमाटर दोनों ही विरूद्ध आहार की सूची में आते हैं। इस सूची में आने का मतलब है कि ये दोनों एक दूसरे के विपरित होते हैं। इन दोनों का  पेट में पचने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में दोनों विपरित डाइजेशन वाली सब्जी को एक साथ खाने से ऐसी समस्याएं होती हैं। क्योंकि, एक पहले पचकर इंटेस्टाइन में पहुंच जाता है और दूसरे की डाइजेशन प्रक्रिया चलती रहती है। इससे बॉडी में खिंचाव महसूस होने लगता है। इस तरह की समस्या पेट के साथ पूरे शरीर के लिए खतरनाक होते हैं। खीरा और टमाटर एक दूसरे के साथ अनुकूल नहीं हैं। इसलिए इन्हें साथ में नहीं खाना चाहिए।

Related Posts

Leave a Reply