May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

मुर्शिदाबाद में रेलिंग तोड़ 70 लोगों को लेकर नदी में गिरी बस  

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क : मुर्शिदाबाद के इस्लाममपुर में बस के नदी में गिर जाने के कारण तक़रीबन 70 लोग नदी में जा गिरे। जिनमें से अधिकतर लोगों की मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। हालाँकि खबर मिलने तक 40 लोगों को नदी से निकाला गया है जिनमें 37 लोग मृत बताये जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 70 लोगों को लेकर डोमकल से बहरमपुर जाते समय बस अचानक अपना संतुलन खो बैठती है और बालीरघाट ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे भैरव नदी में जा गिरी। बस में मौजूद लोगों की चीखों पुकार से आस-पास के लोग तुरंत उन्हें बचाने में जुट गये थे। प्रत्यक्ष्यदर्शियों के अनुसार बस की तेज गति के कारण ही यह दुर्घटना घटी। बस नदी में गिरते समय 3-4 लोग खिड़की से कूदकर अपनी जान बचायी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाओ दाल वहां पहुंचकर लोगों को बचने का कार्य शुरू कर दिया था। 

घटना के बाद ही पुरे इलाके में तनाव फ़ैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। स्थितो को देखते हुए पुलिस हवा में फायर करने को मजबूर हुई। 

लेकिन बचाव कार्य के 4 घंटा बीत जाने के बाद भी बस में सवार अधिकतर लोगों का कुछ पता नहीं चला। प्रशासनिक तौर पर हाई पावर क्रेन बुलाकर बस को ढूंढ़ने और निकलने की कोशिश की गयी। बाद में शाम के आस-पास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन  के कर्मिओं ने चार क्रेनों की मदत से बस को निकला बहार निकला। 

घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कई महत्यपूर्ण कार्यों को छोड़  मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गयी। हेलीकॉप्टर के जरिये वे परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी, परिवहन सचिव आलापन बन्दोपाद्धय के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने सरकारी तौर पर घटना में मामूली घायलों के लिए 50 हज़ार, संगीनों को 1 लाख व मरने वालों के परिवार को 5 लाख रूपए हर्जाना देने का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सरकारी तौर पर घटना की जाँच करने के आदेश भी दिए। 

Related Posts

Leave a Reply