July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

दुर्लव नजारा, आसमां में तीन मून एकसाथ

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्कः

31 जनवरी को भारत और दुनिया भर के लोगों को एक दुर्लभ नज़ारा देखने का दिन है। आज आप ‘ब्लडमून’, ‘सुपरमून’ और ‘ब्लूमून’ को एक साथ देख सकेंगे। एक साथ ये तीनों घटनाएं भारत के लोग शाम 6.21 बजे से 7.37 बजे तक देख सकेंगे।

इस दौरान चंद्रमा आम दिनों की तुलना में अधिक बड़ा और चमकदार दिखेगा। यह 2018 का पहला चंद्रग्रहण है और इस दौरान यह लाल भी दिखेगा।

और पढ़ें : भूकंप के झटकों से हिला कश्‍मीर से दिल्ली-एनसीआर तक

नासा के अनुसार पूर्ण चंद्र ग्रहण का सबसे अच्छा नज़ारा भारत और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा। भारत में लोग 76 मिनट के लिए लोग बिना टेलीस्कोप या उपकरण की मदद के अपनी आंखों से सीधे इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देख सकेंगे। भारत के अलावा यह दुर्लभ नज़ारा समूचे उत्तर अमरीका, प्रशांत क्षेत्र, पूर्वी एशिया, रूस के पूर्वी भाग। इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में भी दिखेगा।

Related Posts

Leave a Reply