July 4, 2024     Select Language
KT Popular मनोरंजन

इन दो एक्शन हीरो ने क्यों शेयर की अपनी स्क्रीन 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
लोगों की जेहन में दोनों ही एक्शन हीरो की जगह रखते हैं। मौजूदा दौर में दोनों अभिनेताओं को बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्शन हीरो में शुमार किया है। इनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। दोनो के डांस मूव्स का काफी क्रेज है। फिर भी दोनों ने इस फिल्म के लिए अपनी-अपनी स्क्रीन को बांट लिया।हम बात कर रहे हैं अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की। अगस्त में शुरू होने वाली एक फिल्म में दर्शक इन दोनों को पहलीबार एकसाथ देख पाएंगे। खबर के मुताबिक़ सिद्धार्थ आनंद का अगले प्रोजेक्ट दोनों एकसाथ काम कर  रहे है।  इसे 2 अक्टूबर, 2019 को रिलीज किया जाएगा।

हालांकि सिद्धार्थ की फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। नई फिल्म यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले आने की चर्चा है। इसमें वाणी कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

ऋतिक फिल्म में टाइगर के गुरु के रूप में नजर आएंगे. बताते चलें कि टाइगर और आनंद हॉलीवुड फिल्म फ्रेंचाइजी ‘रेम्बो’ की भारतीय रीमेक पर भी काम कर रहे हैं। इसमें सिलवेस्टर स्टैलोन भी प्रमुख भूमिका में थे। वहीं दूसरी तरफ अगर ऋतिक की बात करें तो वो फिल्म सुपर 30 की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। फिल्म ऋतिक बिहार में कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले आनंद कुमार का रोल निभाएंगे। फिलहाल टाइगर श्रॉफ बागी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Related Posts

Leave a Reply