July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कुकर में गहना छुपाया, फिर हुआ यह

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
महिलाओं के मामले में तो यह पुरानी कहावत है की गहने महिलाओं  की कमजोरी है। खासकर सोने के गहने। इसे पाने और बचाने के लिया महिलाएं क्या क्या पापड़ नहीं बेलती। चोरी के डर से उन्हें कहाँ नहीं छुपाती। कभी साड़ी की तह  में तो कभी रसोई में रखे डिब्बों में। पर इन्होने तो अपने गहनो को प्रेसर कुकर में ही छुपा दिया। और भूल गयी।  की  जरा सोच कर देखिये छुपाया हुआ ऐसा ही कोई गहना बदख्याली से खो जाये तो क्या हो। कुछ ऐसा ही हुआ चंदननगर निवासी रानू भट्टाचार्य के साथ।
रानू ने चोरी के डर से अपने माँ से मिले 80 ग्राम के पुराने गहनों को बचाने के लिए प्रेसर कुकर में जा छुपाया। कुकर को संदूक में रख दिया। सालों से  वहां कुकर उसी तरह पड़ा रहा और रानू इस बात को भूल गयी।
कुछ दिन  पहले घर में रंग-रोगन का  काम शुरू हुआ। गरीब मिस्त्रिओं के काम आएगा सोच  कर उस कुकर को निकालकर उन्हें दे दिया। काम समाप्त होने के कुछ दिन बाद ही घर में शादी का माहौल आया। जरुरत पड़ी गहनों की। रानू को अब जाके याद आयी कुकर में रखे गहनों की।

रोते-पछताते पहुंची चंदननगर थाने । शिकायत के बाद पुलिस ने उन मिस्त्रिओं को ढूंढ निकाला। मिस्त्रिओं ने भी गहने वापस कर दिया। अपनी माँ के गहने  वापस मिलते ही रानू उसे अब बैंक के लॉकर में रखना ही तय किया।

Related Posts

Leave a Reply