June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular

साध्वी का दावा, नेहरू ने मांगी थी आरएसएस से मदद  

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
भागवत के बाद उमा। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान से आया बवाल अभी थमा नहीं था की केंद्रीय मंत्री उमा भारती उनसे एक कदम आगे जाकर फिर से बवाल खड़ा कर दिया। उमा भारती ने युद्ध में संघ की भूमिका में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को शामिल कर दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी युद्ध के समय आरएसएस से मदद मांगी थी।

और पढ़ें : नेताजी का यह कैसा डांस, राजद को किया शर्मसार

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दावा किया है कि आजादी के कुछ ही समय बाद जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आरएसएस से मदद मांगी थी। उमा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भागवत की टिप्पणी पर सीधा-सीधा कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कश्मीर के राजा हरि सिंह संधि पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे और शेख अब्दुल्ला ने हस्ताक्षर करने के लिए उन पर दबाव डाला। तब नेहरू दुविधा में थे और तभी पाकिस्तान ने एकाएक हमला कर दिया और उसके सैनिक उधमपुर की तरफ बढ़ने लगे।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उस समय नेहरूजी ने तत्कालीन आरएसएस प्रमुख एमएस गोलवलकर से स्वयंसेवकों की मदद मांगी थी। उसके बाद स्वयंसेवक मदद के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे।

Related Posts

Leave a Reply