May 14, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

वाहन ने राह चलते 24 को कुचला, 30 घायल

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक की राजधानी मापुटो में एक वाहन ने लोगों के समूह को टक्कर मार दी जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल बताये गए है।

यह घटना मोजांबिक के  लुइस कैब्रल क्षेत्र के पास नेशनल हाइवे 4 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, 21 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो ने मापुटो सेंट्रल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लांगा के हवाले से बताया कि कार ने पहले कई बैरियर्स को टक्कर मारी और फिर एक पैदल यात्री पुल के खंभों के बीच जाकर रुक गई। इस भीषण दुर्घटना में कार पूरी तरह बर्बाद हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारण की जानकारी नहीं है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास के बार में लड़ाई के बाद कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था। यह भी माना जा रहा है कि ड्राइवर जिसने दुर्घटना का शिकार हुए बाकी लोगों के साथ घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वह शराब के नशे में था।

Related Posts

Leave a Reply