June 19, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अज्ञातों ने लेपि नेहरू की मूर्ति पर स्याही 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
फिर चढ़ा प्रतिमाओं को अपमान करना का बुखार। इसबार कटवा टेलिफोन मैदान स्थित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर कुछ लोगों ने काली स्याही फेंक दी। जैसे ही ये सूचना पुलिस को मिली, उनकी टीम आ गई। उन्होंने प्रतिमा को साफ करवाया। पुलिस ने कहा कि वे इस बात का पता लगा रहे हैं कि आखिर ऐसा किसने किया।
अभी तक की सूचना के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले शहर में ऐसी ही अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जनसंघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के साथ किसी ने छेड़छाड़ की थी। इस घटना की निंदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि विचारधारा के आधार पर विरोध होता है, किसी की भी प्रतिमा को नहीं तोड़ा जाना चाहिए।
पूरे मामले की शुरुआत तब हुई थी, तब त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद कुछ लोगों ने अगरतला स्थित लेनिन की प्रतिमा को गिरा दिया था। उसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी खबरें आनें लगीं। तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की खबरें आईं। उत्तरप्रदेश में आंबेडकर की प्रतिमा के साथ भी ऐसी ही घटना की बात कही गई थी।

Related Posts

Leave a Reply