July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

भिखारियों की लिस्ट में 81 हज़ार के साथ बंगाल सबसे आगे 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
भारत में अभी भी लगभग 40 प्रतिशत जनता गरीबी रेखा से नीचे है। देश में इस वक्त कुल 413760 भिखारी हैं जिनमें 221673 भिखारी पुरुष और बाकी महिलाएं हैं। भिखारियों की इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल सबसे आगे है। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और तीसरे नंबर पर बिहार है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलौत ने लोकसभा में भिखारियों की संख्या का डेटा पेश किया।
डाटा के अनुसार भारत में चार लाख 13 हजार 670 भिखारी हैं। दो लाख 21 हजार 673 पुरुष हैं, जबकि एक लाख 91 हजार 997 महिलाएं हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में भिखारियों और बेघरों की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। 81 हजार भिखारी सिर्फ पश्चिम बंगाल में रहते हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 65838 भिखारी हैं इनमें 41859 पुरुष और 23976 महिलाएं है। वहीं बिहार में 29723 भिखारी हैं इनमें 14842 पुरुष और 14881 महिलाएं है। लेकिन एक ऐसी जगह है जहां भिखारियों की संख्या सबसे कम है, लक्षद्वीप में महज दो भिखारी हैं।
संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार दादर नगर हवेली में 19, दमन और दीयू में 22 और अंडमान और निकोबार द्वीप पर सिर्फ 56 बेघर हैं। देश की राजधानी में दो हजार 187 भिखारी हैं। वहीं असम, मणिपुर और पश्चिम बंगाल में महिला भिखारियों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।  

Related Posts

Leave a Reply