July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

महाराष्ट्र घोटाला : मुख्यमंत्री पी गए 3 . 34 करोड़ की ‘गोल्डन टी’ !

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस  एक साल में 3.34 करोड़ की चाय पीकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बात का खुलासा सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के जरिए प्राप्त दस्तावेजों से।  दस्तावेज बताते हैं साल  2015-16 में भी करीब 58 लाख रुपए  चाय और स्नैक्स पर मुख्यमंत्री ने खर्च किया था। 2017-18 में तो रिकॉर्ड ही कर डाली।  577 प्रतिशत की बढोत्तरी के साथ यह  3 . 34 करोड़ रुपए गया।

मुख्यमंत्री के इस चाय को गोल्डन टी का नाम देते हुए   मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा कि  ‘देवेंद्र फडणवीस कौन सी चाय पी रहे हैं? हमने ग्रीन टी, येलो टी और ऐसी अन्य टी सुनी हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि फडणवीस किसी तरह से गोल्डन टी (सोने की चाय) पी रहे हैं। जब महाराष्ट्र में किसान रोजाना मर रहे हैं तो मैं चाय पर इस तरह के भारी खर्च की कल्पना नहीं कर सकता।’ निरूपम के इन ताजा आरोपों से पहले राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में चूहों को मारने के अनुबंध में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे।

Related Posts

Leave a Reply