July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक मनोरंजन

मानव तस्करी मामले में मेहंदी की सजा पर रोक

[kodex_post_like_buttons]

 

न्यूज डेस्क

मानव तस्करी मामले में फंसे पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को आज कोर्ट से बड़ी राहत  मिली। पटियाला की सेशन कोर्ट ने उनकी 2 साल की सजा पर रोक लगा दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले मानव तस्करी मामले में दोषी करार दिया था और 2 साल की सजा सुनाई गई थी। फ़िलहाल व जमानत पर हैं।

मेहंदी पर आरोप है कि, उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर  1998 और 1999 के दौरान इन दोनों भाइयों ने 10 लोगों को अवैध रूप से अमरीका पहुंचाया था। बख्शीश सिंह नाम के शख्स ने 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी जिसपर आज 15 साल बाद फैसला लिया गया।  ये दोनों लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश लेकर चले जाते थे। इसके लिए लोगों से पैसे लिए जाते थे।

Related Posts

Leave a Reply