July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

रुकेगी इन 515 आईपीएस अधिकारीयों की पदोन्नति, हो सकती है कार्रवाई

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
देश के 515 आइपीएस अफसरों की पदोन्नति अधर में लटक गयी है। वजह है इन अधिकारीयों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया। जिस वजह से इन्हे विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं मिल सकती। जिससे इनकी प्रन्नोती रुक सकती है या बाधित हो सकती है। पता चला है साल 2016 में देश के 515 आइपीएस अफसरों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। इन आईपीएस अफसरों में कई पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी हैं। इनपर सरकारी तौर पर बड़ी करवाई भी होसकती है।

आपको बता दें कि ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट) रूल्स, 1968 के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के सभी अधिकारियों को हर साल 31 जनवरी तक गृह मंत्रालय को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होता है। 31 मार्च, 2017 तक 3,905 अधिकारियों में से 3,390 अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा दिया। बाकि 515 अधिकारियों ने नहीं दिया।

Related Posts

Leave a Reply