July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

हैरान रह जायेंगे जानकर कैसे दो अस्पतालों के डॉक्टरों के अनोखे योजना ने दो सुहाग उजड़ने से बचाया     

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
एक दूसरे को जानना तो दूर इससे पहले कभी देखा तक नहीं। फिरभी इनके शरीर के हिस्यों ने इनमें गहरा रिश्ता जिद दिया। इन दो महिलाओं ने एक दूसरे के सुहाग उजड़ने से बचाया। दो महिलाओं ने अपनी-अपनी किडनी एक दूसरे के पति को देकर उनकी जान बचाई। ये मामला स्वैप ट्रांसप्लांट का है। जिसमें दोनों महिलाओं के पति को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। दोनों महिलाएं अपने पति के लिए अपनी किडनी देने को तैयार थी लेकिन उनका ब्लड ग्रुप मैच नहीं हो रहा था। आखिरकार डॉक्टर्स ने स्वैप ट्रांसप्लांट के जरिए दोनों महिलाओं की किडनी एक-दूसरे के पति को देकर उनकी जान बचाने में कामयाबी हासिल की।

जानकारी के मुताबिक करीमनगर के रहने वाले बिल्ला मल्लैह को तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। वे डेक्कन में भर्ती थे। उनकी पत्नी बी पद्मा उन्हें अपनी किडनी देना चाहती थी लेकिन ब्लड ग्रुप मैच नहीं हो रहा था।  दरअसल बी पद्मा का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है, जबकि उनके पति का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है।
दूसरी ओर से वारंगल के रहने वाले बनोथ राजू को भी तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। वो केआईएमएस अस्पताल में भर्ती थे। उनकी पत्नी बी सुनीता भी उन्हें अपनी किडनी देना चाहती थी लेकिन ब्लड ग्रुप मैच नहीं किया। दरअसल बी सुनीता का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था जबकि उनके पति का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव था।
आखिरकार दोनों अस्पताल के डॉक्टर्स ने तुरंत स्वैप ट्रांसप्लांट की योजना बनाई। संबंधित अधिकारियों से अनुमति मांगने के बाद और दोनों परिवार से जुड़े लोगों की स्वीकृति के बाद स्वैप ट्रांसप्लांट की योजना को आगे बढ़ाया गया। दोनों महिलाओं की किडनी एक-दूसरे के पति को ट्रांसप्लांट की गई। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक इस ट्रांसप्लांट पूरा किया। इस तरह से दोनों महिलाओं ने अपने-अपने पति की जिंदगी बचा ली।

Related Posts

Leave a Reply