July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

जेटली को आज लगा नया गुर्दा, एम्स ने बताया स्वस्थ हैं मंत्री  

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज किडनी ट्रांसप्लांट हो गया है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से आए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि अरुण जेटली की सर्जरी पूरी तरह सफल रही है। 65 वर्षीय जेटली को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आज सुबह करीब आठ बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया।

बता दे, किडनी की बीमारी से जूझ रहे केन्द्रीय मंत्री का पिछले एक महीने से डायलिसिस हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने अगले सप्ताह होने वाले 10 वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तिय वार्ता के लिए लंदन जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। छह अप्रैल को एक ट्वीट के जरिए उन्होंने अपनी बीमारी की पुष्टि की थी। इससे पहले  जेटली के हृदय का आपरेशन हो चुका है।

Related Posts

Leave a Reply