September 21, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

रॉयल वेडिंग: डब्बावाला भेजेंगे खास तौफा, दूल्हा-दुल्हन के लिए बनायीं पगड़ी, साड़ी

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
आज प्रिंस हैरी अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मर्कल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। पूरी दुनिया की नजर इस शादी पर लगी हुई है।

ब्रिटेन के समय अनुसार शादी की रस्में सुबह के 9ः30 बजे वहीं भारतीय समय अनुसार दोपहर के 2 बजे के करीब शादी शुरू होगी ।  जिसका टीवी पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

इंग्लैंड के विंडसर कैसल में होने वाली इस रॉयल वैडिंग में दुनिया भर के हजारों मेहमान शामिल होंगे। शादी में आने वाले मेहमानों से लेकर खाने तक हर चीज पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। 600 मेहमानों को वेडिंग सेरेमनी का न्योता दिया गया है पर शादी में शामिल होने वाले मेहमानो को 7 शर्ते माननी होगी।
शाही महल के अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने शादी के उत्सव के लिए शाही संग्रह से एक खुली शाही बग्गी का चयन किया है।
इस शादी में भारत की और  से दो तौफा दिया जा रहा है एक मुंबई के मशहूर डब्बावाला की ओर से दूल्हे के लिए केशरी रंग की पगड़ी और दुल्हन के लिए साड़ी दूसरी भारत सांड देनेवाला है।  ‘मैरी- द इंडियन बुल’ नाम का यह सांड फिलहाल महाराष्ट्र के एक सेंचुरी में रह रहा है।

Related Posts

Leave a Reply