May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

यह क्या कह गए कैबिनेट मंत्री, 100 करोड़ देशवासियों को ही बता दिया भ्रष्ट  

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
अक्सर विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले  यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बिगड़े बोल फिर सामने आये हैं। ओपी राजभर संभल में दिव्यांगो को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान ओपी राजभर ने कहा कि देश की 130 करोड़ आबादी में से 100 करोड़ लोगो के ब्लड में भ्रष्टाचार है जिसे रिफाइंड करने में वक्त लगेगा। विपक्षी पार्टी के नेताओं के गठबंधन को ओपी राजभर ने दगे हुए कारतूसों का गठबंधन बताया।

जनपद में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पैरो में सिर रखकर मदद के लिए एक महिला गिड़गिड़ाती रही। दो सप्ताह पूर्व आए आंधी-तूफान में मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से पूरा मकान जल गया था। मौके पर पहुंचे उपजिलाअधिकारी चंदौसी से भी महिला को कोई मदद नहीं मिली थी। ओम प्रकाश राजभर ने महिला को मदद का आश्वासन दिया। उसके बाद ही उन्होंने देशवासियों को भ्रष्ट करार दे दिया।

Related Posts

Leave a Reply