July 1, 2024     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

बेहद आसानी से बनाये स्वादिष्ट और हैल्दी पीनट राइस

[kodex_post_like_buttons]

 

सामग्री : तेल – 1 टी- स्पून, पीनट बिना छिलके के – 2 टेबल स्पून, चना दाल – 1 टी-स्पून, जीरा – 1/2 टी-स्पून, तिल – 1 टी-स्पून, सूखी लाल मिर्च – 3, कद्दूकस किया हुआ नारियल – 2 टेबल-स्पून, तेल – 2 टेबल स्पून, राई – 1 टी-स्पून, करी पत्ते – 10 – 12, पीनट – 2 टेबल स्पून, पके हुए चावल – 300 ग्राम, नमक – 1/2 टी-स्पून।

विधि : सबसे पहले एक पैन में 1 टी-स्पून तेल गरम करें और उसमें 2 टेबल स्पून मूंगफली डालें। अब इसमें चने की दाल,जीरा,तिल, सूखी लाल मिर्च, नारियल डाल अच्छी तरह भूनें। इसके बाद इस मिश्रण को ब्लैंडर में पीस लें।
एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें,इसमें राई, करी पत्ते, 2 टी-स्पून मूंगफली डाल कर 2 – 3 मिनट के लिए भूनें। अब इसें 300 ग्राम पके हुए चावल डाल अच्ची तरह मिलाएं। फिर इसे बनाया हुया मिश्रण डालें, नमक डाल अच्छी तरह मिलाएं। इसे ढक्क कर 5 मिनट तक पकाएं।

Related Posts

Leave a Reply