May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

इस कलियुगी मां की करतूत सुन सन्न हो जायेगा दिमाग, नवजात बेटी की हत्या के बाद उसके शव क्व साथ किया यह

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज ङेस्क
इस कलियुगी माँ ने तो हैवानियत की सारि हदें  पार कर दी।  इसने पहले तो अपनी नवजात बेटी की हत्या की फिर उसका शव कंपनी के लॉकर में छिपा दिया।  घटना टोक्यो का है। इसका पता तब चला जब कंपनी के लॉकर की देखभाल करने वाले कर्मचारी ने लॉकर से बदबू आने की शिकायत की। जब लॉकर को खोल कर देखा गया तो उसमें नवजात बच्ची का शव मिला।

माओ तोगवा (25)  को  टोक्यो की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने  अपनी  नवजात बेटी की हत्या कर उसका शव अपनी कंपनी के लॉकर में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नवजात का शव सूटकेस के अंदर पन्नी में लपेट कर रखा गया था।
टोक्यो पुलिस के अनुसार माओ जिस कंपनी में कार्यरत थी उसी के एक कैफे रूम में इस साल 13 जनवरी को उसने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के रोने की आवाज कोई सुन न ले इसलिए एक कपड़े से बच्ची का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसका शव पन्नी में लपेट कर एक छोटे सूटकेस में रखा और कंपनी परिसर के बाहर 200 मीटर दूरी पर बने लॉकर रूम में जाकर वह सूटकेस रख दिया। हालाँकि उसने ऐसा क्यों किया इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Posts

Leave a Reply