May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल दैनिक

क्या फिर दिखेगा सचिन का जलवा! बेटे अर्जुन भारत के लिए खेलने के लिए चुने गए

[kodex_post_like_buttons]
स्पोर्ट्स डेस्क  
भारत की अंडर 19 टीम में सिलेक्ट हुए अर्जुन तेंदुलकर। अर्जुन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। अर्जुन अंडर 19 टीम के साथ अगले जुलाई महीने होने वाले श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। 18 वर्षीय अर्जुन ऑल-राउंडर श्रीलंका में चार दिवसीय मैचों के लिए टीम में चुना गया है। हालांकि अर्जुन को इस दौरे की वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। बतौर ऑल-राउंडर उनका टीम में बहुत महत्वपूर्ण रोल होने जा रहा है।

अर्जुन के कोच सुब्रतो बैनर्जी उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। अर्जुन बल्लेबाज़ी के साथ-साथ बाएं हाथ से तेज़ गेंदबाज़ी भी करते हैं। बता दें कि भारतीय अंडर-19 स्तर पर आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख चनयकर्ता हैं। भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी।

अर्जुन बहुत ही मेहनती खिलाड़ी हैं और वो हमेशा अच्छा करने की सोचते हैं। उनमें एक और खासियत ये है कि अगर आप उनसे कुछ करने को कहेंगे तो वो उसे करते हैं, टालते नहीं हैं। सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन को इंग्लैंड की तेज़ पिचों पर भी गेंदबाज़ी का पशिक्षण दिया है।

Related Posts

Leave a Reply