June 17, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अंडरगारमेंट के अंदर चम्मच छिपाकर सुरक्षित रहेंगी इस देश की लड़कियां 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के देशों में महिलाएं असुरक्षित हैं। रेप, हत्या, जबरदस्ती शादी, खतना और मानव तस्करी जैसे अपराधों की शिकार हो रही हैं। महिलाओं को इन अपराधों से बचाने के लिए एक अजीबों-गरीब सलाह स्वीडन की संस्था ने देश की महिलाओं को दिया है। स्वीडन की महिलाओं को अपने अंडरगारमेंट में चम्मच छुपाकर रखने की सलाह दी जाती है। ऐसी सलाह देने के पीछे का मकसद जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

स्वीडन के एक शहर गोथेनबर्ग में लड़कियों को ये सलाह दी जाती है कि वो अपने अंडरगारमेंट में चम्मच छिपा कर रखें। लड़कियों को उनकी सुरक्षा के लिहाज से ये सलाह दी जाती है। स्वीडन में महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए ये तरीका निकाला है, जिसका मकसद लड़कियों को जबरन देश से बाहर ले जाने वालों को पकड़नवा और लड़कियों को बचाना है।

दरअसल स्वीडन में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लड़कियों की जबरन शादी करवाकर उन्हें देश से बाहर ले जाया जाता है।

महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था का कहना है कि जिन लड़कियों के अंडरगारमेंट में चम्मच होगा, एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान वो मेटल डिटेक्टर से गुजरते वक्त वो पकड़ी जाएंगी। पकड़े जाने पर उन लड़कियों को अलग से कमरे में ले जाकर चेक किया जाएगा। उस दौरान वो एयरपोर्ट के अधिकारियों से बात कर बता सकती है कि उन्हें जबरन देश से बाहर ले जाया जा रहा है। संस्था का कहना है कि इस बारे में एयरपोर्ट के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। 

Related Posts

Leave a Reply