February 22, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

रोमांच और रहस्य का भरपूर  मिश्रण है  कैम्पबेल

[kodex_post_like_buttons]

 

भारत में सबसे रहस्यमय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है अण्डमान -निकोबार द्वीप समूह स्थित कैम्पबेल बे नेशनल पार्क। हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से सुमात्रा से करीब 190 किमी दूर यह अभयारण्य 426 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। वन्यजीवों के लिए आरक्षित इस क्षेत्र को 1992 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला और बाद में ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल किया गया। कामकाजी दुनिया से विराम लेकर एक रोमांचक सफर के लिए यह स्थान सबसे आदर्श माना जाता है। उष्णकटिबंधीय सदाबहार जंगल इस पूरे इलाके में रहस्य घोलने का काम करते हैं। आप यहां शानदार फोटोग्राफी का अनुभव ले सकते हैं। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से यह राष्ट्रीय उद्यान आपके लिए कितना खास है।
चूंकि यह राष्ट्रीय उद्यान हिंद महासागर के द्वीप में स्थित है, इसलिए यहां पहुंचने के लिए सरकार द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर सेवा ( पवन हंस) की जरूरत पड़ती है। यह हवाई सेवा आप पोर्ट ब्लेयर से ले सकते हैं। आप पोर्ट ब्लेयर से नौका सेवाओं के माध्यम से भी इस यादगार सफर को पूरा कर सकते हैं। जैसे-जैसे आप इस अभयारण्य के नजदीक पहुंचते जाएंगे रोमांच आपके दिल और दिमाग पर छाता जाएगा।
कैम्पबेल बे नेशनल पार्क का वातावरण थोड़ा गर्म और आर्द्र रहता है , हालांकि देश के अधिकांश भागों की तुलना में यहां का तापमान मध्यम है। यहां गर्मियों के 31 डिग्री और सर्दियों में 20 डिग्री सेल्सियस के साथ पारा रहता है। अगर आप यहां का प्लान बना रहे हैं तो अपने साथ हल्के सूती वस्त्र जरूर साथ रखें। इस सब से अलग आप जैसे ही अभयारण्य के संपर्क में पहुंचते हैं तो यहां की रोमांच भरी दुनिया के सामने सब कुछ भूल जाएंगे। पानी और पेड़-पौद्यों का संपर्क सुखद अनुभव कराने के लिए काफी हैं।  मार्च और अक्टूबर के महीनों के बीच इस राष्ट्रीय उद्यान की सैर का सबसे आदर्श समय होता है,
आप यहां क्रैब-खाने वाले लंगूर, मेगापोड, जायंट रॉबर केकड़ा और निकोबार कबूतर शामिल हैं। इसके अलावा आप यहां कछुए की दुलर्भ प्रजाति रिडले, लेदरबैक कछुआ, जंगली सूअर, हिरण, सिवेट बिल्ली आदि को देख सकते हैं।
पोर्ट ब्लेयर से हेलीकॉप्टर सवारी द्वारा आप कैम्पबेल राष्ट्रीय उद्यान लगभग 3 घंटे में पहुंच सकते हैं। राजधानी शहर पोर्ट ब्लेयर से यह नेशनल पार्क लगभग 298 समुद्री मील दूर है। वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (पोर्ट ब्लेयर) यहां का नजदीकी एयरपोर्ट है। पोर्ट ब्लेयर का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। पोर्ट ब्लेयर का निकटतम रेलवे स्टेशन 1369 किमी दूर चेन्नई रेलवे स्टेशन है।

Related Posts

Leave a Reply