May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल दैनिक व्यापार

लोन नहीं चुकाने पर धोनी का फ्लैट होगा नीलाम 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल धोनी के रांची के फ्लैट अब नीलाम होंगे। 1100 और 900 स्क्वायर फीट के ये दो फ्लैट कमर्शियल हैं । गौरतलब हो की रांची के डोरंडा में शिवम प्लाजा नामक बिल्डिंग में धोनी के ये फ्लैट हैं वहीं आरोप है कि बिल्डर दुर्गा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के हुडको का लोन नहीं चुका पाने के कारण हुडको यानि हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ये फ्लैट नीलाम करने जा रहा है और इसका खामियाजा महेंद्र सिंह धोनी को भी उठाना पड़ रहा है। इसके लिए भवन परिसंपत्ति का दो बार मूल्यांकन अलग-अलग कराया गया है। इलाहाबाद स्थित कर्ज वसूली अपीलीय न्यायाधिकरण में नीलाम की आधार राशि तय करने की अपील की है। बता दें की न्यायाधिकरण की ओर से छह करोड़ कर्ज की राशि के लिए उचित सूद और हर्जाने की राशि के मुताबिक नीलाम की आधार राशि तय होगी। इस नीलामी से मिली धनराशि को हुडको अपने कब्जे में ले लेगा।
इस पूरे मामले पर महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी ने हुडको पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हुडको की साजिश के कारण यह प्रोजेक्ट खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने तीन करोड़ चुका दिए हैं। फिलहाल इस मामले में हुडको का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Related Posts

Leave a Reply