July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

दुनिया को चौंका लटकते लिवर को नयी जगह देकर 19 साल बाद  तंजानिया लड़की को भारत ने लौटाया जीवन 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 

जन्म से ही एक गंभीर बीमारी के साथ पैदा हुई तंजानिया की रहने वाली साउदा सुलेमन ऐमोर को भारत के डाक्टरों से जीवन दान मिला है। साउदा को  देखने पर सब कुछ  सामान्य लड़की जैसा ही था, लेकिन 19 सालों से साउदा का लिवर और अग्नाशय का कुछ हिस्सा शरीर के बाहर था। स्किन की एक पचली की झिल्ली से उसका लिवर लटक रहा था। साउदा के माता-पिता ने उसके इलाज पर लाखों खर्च कर दिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आखिरकार एक भारतीय डॉक्टर ने साउदा को नया जीवन दिया।
19 साल की साउदा सुलेमन ऐमोर को भारत में नया जीवनदान मिला है।  साउदा के शरीर से बाहर उसके लिवर की वजह से लोग उसका मजाक उड़ाते थे। लोगों ने तो उसे अपशगुन मानना शुरू कर दिया। पेट पर निकले लिवर की वजह से साउदा को 4 साल पहले ही अपना पढ़ाई छोड़ना पड़ा।

जन्म से ही वो इस रेयर बीमारी से जूझ रही थी। 5 साल की उम्र तक उसका दो बार ऑपरेशन हुआ, लेकिन दोनों ही बार असफल रहा। फिर किसी ने उन्हेंन चेन्नई के SIMS हॉस्पिटल के बारे में बताया।
नई उम्मीद के साथ साउदा का परिवार तंजानिया से चेन्नई पहुंचा। अस्पताल में साउदा का इलाज शुरू हुआ। यहां डॉ. राधाकृष्णा पाटा और उनकी टीम ने इस केस को गंभीरता से देखा और सबसे पहले साउदा के पेट में लिवर और अग्नाशय के लिए जगह बनाई। पेट में जगह बनाने के लिए उसके पेट में कई दिनों तक हवा भरी गई। करीब 15 दिनों के बाद साउदा के पेट में जगह बन पाई। जिसके बाद ऑपरेशन कर लिवर को अंदर फिट किया गया। ऑपरेशन के बाद उसे कई दिनों तक वेंटीलेटर और लिक्विड डाइट पर रखा गया।  साउदा अपने परिवार के साथ वापस तंजानिया लौट चुकी है।

Related Posts

Leave a Reply