June 17, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

आंध्रप्रदेश : 100 करोड़ का मालिक के मालिक मामूली लाइन इंस्पेक्टर की संपत्ति गिनते जाँच अधिकारीयों के छूटे पसीने

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

तनख्वाह तक़रीबन 20हज़ार। लेकिन संपत्ति 100 करोड। एक जूनियर रैंक के अफसर के संपत्ति का आंकड़ा देख  ए.सी.बी. अधिकारी दंग रह गए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) के हत्थे चढ़ा आँध्रप्रदेश के इस जूनियर अफसर की संपत्ति की जांच कर रहे अफसर उसकी संपत्ति का अनुमान करीब 100 करोड़ रुपए लगाया है। ए.सी.बी. से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान एस. लक्ष्मी रैड्डी के रूप में हुई है जो नेल्लोर स्थित  ए.पी.  ट्रांस्को  के  असिस्टैंट एग्जीक्यूटिव  इंजीनियर  कार्यालय  में लाइन  इंस्पैक्टर  के  रूप  में काम करता है।

जांच अधिकारियों ने नेल्लोर और प्रकाशम जिले में एक साथ 5 जगहों पर छापे मारे। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे सर्च ऑप्रेशन शुरू किए जो कि देर शाम तक जारी रहे। रैड्डी के पिता के घर, उसके दामाद और दोस्तों के घर पर भी छापे पड़े। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने 1993 में आंध्र प्रदेश के दक्षिणी विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एस.पी.डी. सी.एल.) में हैल्पर के रूप में नौकरी शुरू की। 1996 में उसे असिस्टैंट लाइनमैन के रूप में प्रोमोशन मिला। वर्ष 2014 से वह बोगोलू मंडल में मुंगमुरु गांव में लाइन इंस्पैक्टर के रूप में कार्यरत है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के पास दोनों जिलों में कई एकड़ कृषि योग्य भूमि के साथ ही कई मकान हैं। डॉक्यूमैंट्स के मुताबिक उसके नाम पर करीब 57.50 एकड़ खेत, 6 आलीशान मकान और 2 आवासीय प्लॉट हैं। इसके अलावा करीब 9.95 लाख रुपए का बैंक बैलेंस और कई गाडिय़ां भी हैं।

Related Posts

Leave a Reply