July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

शादी से पहले ही हसबैंड-वाइफ बन छाई प्रियंका-निक! 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स  
आजकल सिर्फ प्रियंका ही छाई हुई है। पहले हॉलीवुड में काम को लेकर अब अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर। गोवा में छुट्टिया ख़त्म हुई नहीं की दोनों मुंबई में जलवा बिखेरने चले आये।  इस बार एक  प्री इंगेजमेंट सेरेमनी में प्रियंका-निक कुछ ऐसे दिखे के लगा नयी शादी किया हुआ जोड़ा। उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री इंगेजमेंट सेरेमनी एंटीलिया में आयोजित की गई थी। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, पत्नी गौरी खान का हाथ थामे पहुंचे। इसके साथ ही आलिया भट्ट, करण जौहर, रणबीर कपूर समेत कई सितारों ने इस महफिल में शिरकत की।
इस महफिल में कई सितारे आए, लेकिन सबका ध्यान अपनी और खींचा प्रियंका चोपड़ा ने।  अंबनी की इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अकेले नहीं आई थी, उनका बॉयफ्रेंड निक भी था। निक जोनस के साथ हाथ थामकर वह पहुंची।  दोनों सितारों को ऐसा देखकर लग रहा था, मानो कोई कपल पोज दे रहा हो। पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने टाइटल की तरह ही देसी नजर आ रही थी। प्रियंका ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं, निक जोनस ब्लू रंग के कोट-पैन्ट में नजर आए।
प्रियंका के पोज को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने इस रिश्ते को दुनिया के सामने कुबूल करने को तैयार हैं। जिस तरह से प्रियंका और निक ने अंबानी की पार्टी में निक के साथ एंट्री की उसे देखकर इस बात के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Related Posts

Leave a Reply