कोलकाता टाइम्स
संतान का नाम रखने या बदलने का हक़ सिर्फ उसके अपनों को होती है। लेकिन इस बच्ची के मामले में अदालत ने बच्ची का नाम जबरदस्ती बदला दिया। इटली के मिलान शहर की अदालत के एक अजीबो-गरीब आदेश के बाद ब्लू नाम की बच्ची के माता पिता हैरान हैं। अदालत के आदेश में ये भी स्पष्ट किया गया है कि अगर उन्होंने नाम नहीं बदला या उन्हें कोई दूसरा नाम समझ नहीं आया तो अदालत खुद ही बच्ची का नाम रख देगी। आदेश का सामना कर रहे पति-पत्नी ने इ18 महीने पहले जन्म लेने वाली बेटी का ‘ब्लू’ रखा है। ये नाम कोर्ट को रास नहीं आ रहा है।
दरसल साल 2000 में इटली के राष्ट्रपति की ओर से एक कानून पारित किया गया था। इस कानून के अनुसार बच्चों के नाम से उनके जेंडर यानि महिला या पुरुष होने का पता चलना चाहिए। मतलब लड़कों के नाम से ये पता लगे कि वो लड़का है और लड़की के नाम से उसके लड़की होने की जानकारी मिले। अब इस मामले में अदालत की आपत्ति का यही आधार है। उनका कहना है कि यह एक आधुनिक नाम है जो अंग्रेजी भाषा में एक रंग के बारे बताता है और उससे बच्ची के जेंडर का पता नहीं चलता, लिहाजा इन्हे बदलना अनिवार्य है। साथ ही अदालत ने कहा है कि ये बदलाव उस बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट में भी बदलना होगा।
वैसे अमेरिकी सिंगर बियॉन्से की बेटी का नाम भी ब्लू ही है, लेकिन वहां ऐसी समस्या नहीं है। इस बीच बच्ची के मां बाप का इरादा कोर्ट के सामने रख कर उसका नाम बदलने का आदेश रद्द करवाने का है। डेलीमेल के अनुसार मिलान की इसी अदालत ने एक और बच्ची का नाम ब्लू से बदलने का आदेश दिया है। सामने आ रहे आंकड़ों के अनुसार ब्लू नाम इटली में पहले से इस्तेमाल हो रहा है। जहां साल 2016 में इटली में 6 बच्चियों का नाम ब्लू रखा गया वहीं 2015 में भी 5 लड़कियों को यही नाम मिला। इसी तरह अदालत में दो और लड़कियों का मामला चल रहा है जिनका नाम वर्दे है जिसका मतलब हरा होता है।