May 19, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

40 हज़ार में  मिले सिर्फ 38 कंकाल ? श्रीलंका के सामूहिक कब्र से उठा सैनिकों द्वारा नरसंघार पर सवाल 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

श्रीलंका के मन्नार शहर में एक सामूहिक कब्र मिली है जिसमें 38 कंकाल थे। इन कंकालों के मिलने से कई सवाल उठ कड़ा हुआ है। क्या यह कंकाल उन 40 हज़ार  नागरिकों में से जिनकी हत्या सैनिकों ने की थी। वर्ष 2009 में इस क्षेत्र में विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) और श्रीलंका की सेना के बीच घमासान हुआ था। श्रीलंका में 1983 से 2009 के बीच गृहयुद्ध के दौरान मन्नान पर लिट्टे एलटीटीई  का कब्जा था।

बीते मार्च में शहर के उत्तर-पूर्वी इलाके में नई इमारत के निर्माण के लिए की जा रही खोदाई के दौरान यह कब्र मिली थी। सभी कंकाल मन्नार के अस्पताल में रख कर चिकित्सकीय अधिकारी उनकी जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय संगठन आरोप लगाते रहे हैं कि सेना और विद्रोहियों के बीच हुई जंग के आखिरी कुछ महीनों में करीब 40 हजार तमिल नागरिकों की जान गई। जंग के दौरान सैनिकों द्वारा अपने अधिकारों के दुरुपयोग को लेकर श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

Related Posts

Leave a Reply