July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म स्वास्थ्य

आखरी निवाला बीमार को देते ही बदल गयी जॉन और महिला की किस्मत

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 
खुद पेट भीख मांगता था। लेकिन किसी और को अपने से ज्यादा जरूरतमंद देख अपनी निवाला भी उसे देने वाला छोटा सा लड़का आज दुनिया के लिए मिशाल बन चूका है। अफ्रीकी देश केन्या  की राजधानी नैरोबी में रहने वाला जॉन टुओ सड़क पर भीख मांग पर गुजारा करता था। एक दिन सिग्नल पर भीख मांगते हुए उसकी नजर एक कार पर पड़ी। जॉन उस कार की तरफ पैसे मांगने के लिए बढ़ा, लेकिन अगले ही पल ठिठक गया। दरअसल, उस कार में ऐसी महिला बैठी थी, जो बेहद बीमार थी।

फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, महिला का नाम ग्लेडीज कमांडे था। उसकी उम्र 32 साल थी। भीख मांगने उसकी कार के पास आए जॉन को उसने बताया कि उसके लंग्स खराब हो चुके हैं। उसे सांस लेने में दिक्कत होती है और जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर है। महिला ने बताया कि उसके पास सर्जरी के पैसे नहीं हैं। जॉन ने जब महिला की गंभीर हालत देखी तो उसे समझ आया कि वह खुद इतनी बुरी कंडीशन में नहीं है, जितनी बुरी हालत में वह महिला थी।
ये देख जॉन की आंखों में आंसू आ गए और उसके पास जितने पैसे थे, महिला को दे दिए। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने इस पूरे कहानी को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद महिला और जॉन की स्टोरी वायरल हो गई। फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद महिला और जॉन दोनों की किस्मत बदल गई। बीमार महिला को दुनियाभर से अनजान लोगों ने तकरीबन 54 लाख रुपए की मदद भेजी, उन पैसों से महिला ने भारत आकर अपना इलाज करवाया।
वहीं, जॉन को सड़क पर भीख मांगने से मुक्ति मिल गई। उसकी स्टोरी जानकर निसी वागबुगु नाम की महिला ने उसे गोद ले लिया। अब जॉन स्कूल जाने लगा है। जॉन ने बताया कि उसकी मां की मौत के बाद वह घर छोड़कर भाग अाया था। क्योंकि पिता उसे बहुत पीटता था।

Related Posts

Leave a Reply