May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

प्रियंका-निक का प्यार चढ़ा परवान, दोनों ने की सगाई 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 

भारतीय मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने आखिरकार सगाई कर ली है।  ख़बरों के अनुसार दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।  बता दे दोनों दो महीने से एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे थे।

एक इनसाइडर के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी।  जोनस से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत छोड़ दी है। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह खबर साझा करते हुए कहा कि ऐन मौके पर फिल्म छोड़ने की वजह कुछ खास है। जफर ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह खबर साझा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा,”हां प्रियंका चोपड़ा अब भारत का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह बहुत खास है, उन्होंने हमें ऐन मौके पर इसे छोड़ने के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं।

Related Posts

Leave a Reply