May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पहले बन्दर अब सूअर बनी चीन की नयी जनसँख्या नीति की पहचान

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

पिछली बार बन्दर और उसके दो बच्चे। इस बार सूअर और उसके  तीन बच्चे। कुछ इसी तरह अपनी नयी जनसँख्या निति दर्शा कर चीन सरकार लोगों के निशाने पर है। पता चला है कि.अगले साल सूअर और उसके बच्चों की तस्वीरों वाला जारी होने वाला नया डाक टिकट सोशल मीडिया के निशाने पर आ गया हैै। दरअसल इस जारी होने वाले नए टिकट को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या रकार जनसंख्या नीति में कोई ढील देने जा रही है। चाइना पोस्ट ने अपनी वेबसाइट पर प्रस्तावित डाक टिकट की तस्वीर दी है। इसे 2019 में जारी किया जाएगा। इस पर दो मुस्कुराते हुए सूअरों को तीन बच्चों के साथ प्रसन्नमुद्रा में दिखाया गया है।
अखबार के अनुसार  कई लोग इसे नई जनसंख्या नीति का संकेत मानते हैं, जिसके तहत सरकार बड़े परिवार को बढ़ावा दे सकती है। 1979 से चीन में एक बच्चा नीति लागू था। इसके बाद सरकार ने 2016 में शहरी लोगों को दो बच्चे पैदा करने की छूट दी थी। उस समय कानून बनने से चार महीने पहले सरकार ने इसी तरह एक डाक टिकट जारी किया था। उसमें बंदर के एक परिवार को दो बच्चों के साथ दिखाया गया था।

Related Posts

Leave a Reply