July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार सफर

यहां कर्जदारों को मिलती है ऐसी सजा जिसे सुन हम जायेगा दिमाग 

[kodex_post_like_buttons]

 

कोलकाता टाइम्स 

भारत में कर्ज लेकर उसे न चुकाने वालो की संख्या या बैंक डिफ़ॉल्ट करने वाले लोगों बहुत मिल जाएंगे। यहां उनसे पैसे वसूलने में इतनी मश्कत झेलनी पड़ती है जिसे देख देनदार अपना कान पकड़ ले।  आपको बता दें की एक देश ऐसा भी है जहां की सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला किया है की कर्ज लेकर उसे न चुकाने वाले लोगों को कई जगह पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

और पढ़ें : जिन्दा दफ़नाने के बाद रिश्तेदार मनाते हैं जश्न  

चीन ही वह देश है जहा की सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कर्ज ना चुकाने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का आदेश दिया है। इसके बाद कर्जदार ना तो हवाई सफर कर पाएंगे और ना ही बुलेट ट्रेन की सवारी कर पाएंगे। इतना ही नहीं उनके बच्चों को प्राइवेट स्कूल में एडमिशन भी नहीं मिलेगा।

चीन में करीब 67 लाख ऐसे लोग हैं जिन्होंने बैंक या सरकारी संस्थाओं से कर्ज लिया है। साल 2013 में जारी की गई इस ब्लैक लिस्ट में सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि लोगों को देश की आर्थिक छवि को सुधारने में मदद करनी चाहिए। कोर्ट के इस आदेश के बाद चीन के कुल 44 संस्थानों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कर्जदारों पर पाबंदियां लगाई जाएंगी। यहां तक की उनके पर्सनल आईडी नंबर ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

 

Related Posts

Leave a Reply