July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

मेहनत खिलाडियों का, बाजी जीत ले गये खेलमंत्री राज्यवर्धन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

एशियाई खेलों में जी तोड़ मेहनत भारतीय खिलाड़िओं ने की लेकिन सिर्फ एक ही काम से बाज़ी मार गए खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़। सिर्फ एक काम से उन्होंने खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।

भारत के खेल मंत्री और ओलंपिक में रजत पदक हासिल कर चुके श्री राठोड इस समय खिलाड़ियों के साथ उनका हौसला बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया में हैं। निशानेबाजी में शिखर के खिलाड़ी रह चुके राज्यवर्धन की एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल इस तस्वीर में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ हाथ में ट्रे लिए हुए हैं। जिसमें खाना है। कहा जा रहा है कि जब खिलाड़ी और कोच खाना खा रहे थे तब उन्होंने अपने हाथों से खिलाड़ियों को इंडोनेशिया में खाना परोसा। इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर यूजर इसके लिए उन्हें थैंक्स भी कह रहे हैं।

गौरतलब है कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एथेंस ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीत चुके हैं, उस समय वह ओलंपिक में ऐसा कारनामा करने वाले देश के पहले खिलाड़ी थे.

मालूम हो, भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में  देश के लिए अब तक 7 गोल्ड मेडल जीते हैं।  इस समय मेडल तालिका में भारत 9वें नंबर पर है। अभी बैडमिंटन सहित भारत को कुछ और गोल्ड मैडल की उम्मीद है।

Related Posts

Leave a Reply