May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार स्वास्थ्य

जानना चाहेंगे कब फेंके  कौन-सा मेकअप प्रॉडक्‍ट !

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स  

हर दूसरी महिला कॉस्‍मेटिक प्रॉडक्‍ट्स जैसे कि कंसीलर, फाउंडेशन, लिपस्टिक, ब्‍लशर आदि का इस्‍तेमाल करती ही है। हालांकि आपको अपने मेकअप प्रॉडक्‍ट्स को लेकर थोड़ा सावधान भी रहना चाहिए। हम अक्सर यह नहीं समझ पाते कौन सा प्रोडक्ट कब  एक्‍सपायर हो जाता है। त्‍वचा विशेषज्ञों की मानें तो मेकअप इस्‍तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए।

लिपस्टिक : रोज़ के मेकअप में महिलाएं सबसे ज्‍यादा लिपस्टिक का इस्‍तेमाल करती हैं। हालांकि सिर्फ कुछ महिलाओं को ही ये बात पता होती है कि एक लिपस्टिक को एक साल से ज्‍यादा यूज़ नहीं करना चाहिए। एक्‍सपायर हो चुकी लिपस्टिक लगाने से होठों का रंग काला पड़ सकता है। कंसीलर त्‍वचा की रंगत निखारने के लिए कंसीलर का प्रयोग किया जाता है। इससे चेहरे के दाग-धब्‍बे भी छिप जाते हैं। ये कॉस्‍मेटिक प्रॉडक्‍ट एक साल या उससे ज्‍यादा समय के लिए भी चल जाता है। लेकिन किसी भी तरह की एलर्जी से बचने के लिए आपको एक साल में ही इसे फेंक देना चाहिए।

और पढ़ें : कपड़े धोकर देखिये कितना खतरनाक है शेविंग क्रीम

ब्‍लशर : गालों को गुलाबी करने के लिए ब्‍लशर का इस्‍तेमाल होता है। महिलाओं के मेकअप प्रॉडक्‍ट में ब्‍लशर भी बहुत जरूरी होता है। ब्‍लशर भी एक साल तक चल सकता है। जब तक ब्‍लशर से आपको स्किन पर कोई एलर्जी जैसा असर नहीं दिखता तब तक आप इसक प्रयोग कर सकती हैं1

लिप ग्‍लॉस :  होठों को शिमरी लुक देने के लिए लिप ग्‍लॉस का प्रयोग किया जाता है। हर उम्र की महिलाएं रोज़ लिप ग्‍लॉस का प्रयोग करती हैं। एक से डेढ़ साल के अंदर लिप ग्‍लॉस को बदल लेना चाहिए।

आई लाइनर : जैल लाईनर को 3 से 4 महीने में ही बदल लेना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पेंसिल आई लाईनर से कोई नुकसान नहीं होता है इसलिए इसे आप 2 साल तक यूज़ कर सकते हैं।

फेस पाउडर : रोज़ाना के मेकअप में फेस पाउडर भी बहुत जरूरी होता है। बढिया क्‍वालिटी का फेस पाउडर 2 साल तक चल सकता है। 2 साल के बाद इसे जरूर बदल दें वरना स्किन इंफेक्‍शन हो सकता है।

आई शैडो :  क्रीम और पाउडर दोनों तरह के आई शैडो आते हैं। क्रीम आई शैडो को एक साल तक इस्‍तेमाल कर सकते हैं जबकि पाउडर आई शैडो दो साल तक चल जाता है। एक्‍सपायर प्रॉडक्‍ट का इस्‍तेमाल करने से बचें वरना इससे स्किन एलर्जी हो सकती है।

फाउंडेशन : रोज़ मेकअप करने वाली हर लड़की फाउंडेशन का इस्‍तेमाल करती है। स्किन इंफेक्‍शन से बचने के लिए समय पर फाउंडेशन बदलना बहुत जरूरी होता है। क्रीम कॉम्‍पैक्‍ट फाउंडेशन को 18 महीने में बदल लेना चाहिए जबकि ऑयल फ्री फाउंडेशन 12 महीने तक चल जाता है।
मस्‍कारा : हममें से कई लोग आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए मस्‍कारे का प्रयोग करती हैं। मस्‍कारे के बिना आई मेकअप अधूरा माना जाता है। मस्‍कारा 3 से 4 महीने के अंदर खराब हो जाता है। इसलिए इसे समय र‍हते जरूर बदल दें।

ब्रॉन्‍ज़र्स : फाउंडेशन ही ही तरह ब्रॉन्‍ज़र्स भी होता है। ये दो साल तक चल सकता है। त्‍वचा की रंगत को निखारने वाला ये प्रॉडक्‍ट समय रहते बदल देना ही अच्‍छा होता है। हालांकि, अगर ये इस समय अवधि से पहले ही त्‍वचा को नुकसान पहुंचा रहा है तो आपको इसे बदल देना चाहिए।

Related Posts

Leave a Reply