September 21, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

खून का इंजेक्शन से लेकर कपड़े जलाना, दुनियाभर में मशहूर थी इन तानाशाहों की सनक 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
हम सभी जानते हैं शायद बहुत ही कम ऐसे तानाशाह होंगे जो जनता के साथ बहुत दयालु होंगे। लेकिन हर शासक और तानाशाह से जुड़े अपने ही अलग किस्‍से है। आईये ऐसे तानाशाहों के बारे में बता रहे है जो न सिर्फ अपनी क्रूरता की वजह से जाने जाते थे बल्कि वो इनकी अजीबो गरीब आदतें भी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई थी।

राफेल ट्रूजीलो, डोमिनिकल रिपब्लिक : 30 साल तक राज करने वाला ये तानाशाह जबरदस्‍ती औरतों के साथ शारीरिक सबंध बनाने के लिए बदनाम था। भले ही वह महिला शादीशुदा ही क्यों न हो? इतना ही नहीं यह इतना क्रूर था कि इसकी बात न माने जाने पर, उन्हें पीटना या फिर मार दिया जाता था।
ने विन, दी हैड ऑफ स्टेट बर्मा : ये तानाशाह डॉलिफन के खून में नहाने के लिए जाना जाता था। इस खूनी स्‍नान के पीछे उसका यह तर्क था कि, इससे जवां और मजबूत रहते है। इतना ही नहीं ने विन का नाम उन कुछ तानाशाहों में लिया जाता है, जो अंधविश्वास में विश्वास करते थे।

किम द्धितीय संग , दी फॉर्मर प्राइम मिनिस्टर आफ नॉर्थ कोरिया : ऐसा माना जाता है कि किम संग, अपने 20 वर्षीय जवां लुक को बरकारार रखने के लिए महिला और पुरुष का खून अपनी बॉडी में इंजेक्ट करवाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने खासतौर पर एक व्यक्ति को सिर्फ अपने ऊपर गाने लिखने के लिए नियुक्‍त किया था। और इन गानों को कोरियन स्पेस स्टेशन में सुनवाया जाता था, ताकि एलियंस उनकी मौजुदगी को महसूस कर सके।
सैपरामौर्त नियाजोव, दी फॉर्मर प्रेजिडेंट आफ तुर्किमस्तान : इस तानाशाह ने अंतरिक्ष पर अपने ऊपर लिखी गई किताब को भेजा था ताकि एलियंस उनके बारे में जान सके। इतना ही नहीं यह किताब देश के बच्चों के लिए अनिवार्य थी, ताकि बच्चें उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सके।
मुअम्मर अल-गद्दाफ़ी लीबिया :  तानाशाह गद्दाफी के नाम से कौन वाकिफ नहीं होगा। गद्दाफी यूएस की पूर्व सेक्ट्ररी कॉन्‍डोलिजा राईस के बहुत बड़े प्रशंसक और दीवाने थे। वह राईस को माई डार्लिंग ब्लैक वुमन कह कर संबोधित करते थे। गद्दाफी ने राईस के लिए कुछ लाईने भी लीखी थाी जो कुछ इस तरह है। लीजा, लीजा, लीजा…आई लव हर वैरी मच, आई एडमायर हर, एंड आईएम प्राउड ऑफ हर, बिकॉज शी इज ए बैल्क वुमन ऑफ अफरीकन आॅरीजन।
निकोलाइ चाउसेक्‍यू, फॉर्मर रोमानिया प्रेसिडेंट :  रोमानिया के यह प्रेसिडेंट बहुत बड़ें अंधविश्वासी थे। क्योंकि वह रोज नया सूट और शूज पहना करते थे और पूराने कपड़ों और शूज को जला दिया करते थे। क्योंकि उन्हें अंधविश्वास था कि उन्हें ओसमोसिस के जरिए उन्‍हें मारने की कोशिश की जा रही है, इस प्रोसेस में जहर को कपड़ों में लगा दिया जाता था। इसलिए निकोलाइ, रोज नए कपड़ें और जूतें पहना करते थें।

Related Posts

Leave a Reply