July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

यहां पत्नियों को बदसूरत बनाने के लिए पति करते हैं रूह कांपने वाला काम

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

पत्नी की खूबसूरती पर पति की जान लुटाने की बात तो अापने सुनी होगी। लेकिन सुना है कभी ऐसी जगहों के बारे में जहाँ रिवाज के नाम पर पति अपनी पत्नियों को  बदसूरत बना देते हैं। जानते हैं क्यों?

म्यांमार के मर्द अपनी पत्नियों को बदसूरत बनाने के लिए ऐसी हरकत करते हैं जिससे किसी की भी रूह कांप जाए। यहां पति अपनी बीवियों के चेहरे पर दर्दनाक और खतरनाक टैटू बनवा देते हैं। Magan, Chin and Muun जनजाति के ये लोग ऐसा कई सालों से करते आ रहे हैं।

टैटू की स्याही सुअर और गाय की चर्बी, कालिख और पौधों से बनाई जाती है। टैटू बनाने के लिए ये लोग बांस या सींघों का इस्तेमाल करते हैं। औरतों का कहना है कि टैटू बनने में कम से कम एक दिन लग जाता है। इन्हें बनवाते वक्त उन्हें काफी दर्द होता है लेकिन सभी को टैटू बनवाना अनिवार्य है। टैटू की वजह से कई औरतें संक्रमण का भी शिकार भी हो चुकी हैं। घंटों तक उनके चेहरे से खून निकलता रहता है। फिर भी इनके पतियों को इन पर जरा भी तरस नहीं आता।

यहां ऐसा औरतों को बचाने के लिए किया जाता है। जी हां! जब म्यांमार में राजाओं का शासन था, तब वे लोग कई आदमी और औरतों को अपना गुलाम बनाया करते थे। अपनी पत्नियों को इस जुल्म से बचाने के लिए पति उनके मुंह पर टैटू बनवा देते थे ताकि वो बदसूरत लगें और कोई राजा उन्हें अपने साथ ना ले जाए।

राजाओं के शासन के खत्म होने के बाद यह टैटू फैशन बन गया। इसे खूबसूरती का नया आयाम माना जाने लगा। बाद में औरतें अपनी मर्जी से टैटू बनवाने लगीं। लेकिन म्यांमार की मिलिट्री जनता ने अब इस पर रोक लगा दी है। वहां अब इस प्रथा को मानने पर जुर्माना लगाया जाता है।

Related Posts

Leave a Reply