July 6, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

हुआ कुछ ऐसा चोरी छोड़ बिरियानी खाकर लौटे चोर  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

दिल्ली के सरिता विहार में दो चोर एक रेस्टोरेंट में चोरी के इरादे से घुसे लेकिन वहां  कुछ ऐसा हुआ कि, चोरी छोड़ बिरियानी खाकर लौट गए। दरसल  रेस्टोरेंट में उन्हें कैश मिला ही नहीं। जिसके बाद चोरों ने वहां रखे बिरयानी बड़ी ही शकुन सा खाया। बची बिरयानी को नीचे गिरा दिया। इसके बाद ये दोनों लोग यहां से लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए।

हालंकि पुलिस उन तक पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने दुकानदार की बढ़िया कमाई देख चोरी का प्लान बनाया था और दुकान में घुसे थे। चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के नाम छोटू और राजू हैं। इन्होंने बताया कि सरिता विहार के इस एक रेस्टोरेंट की बिरयानी पसंद थी और वो यहां बिरयानी खाते थे। दोनों ने देखा कि यहां काफी भीड़ रहती है और दिनभर में काफी कैश गल्ले में इकट्ठा होता होगा। ऐसे में दोनों की नजर रेस्टोरेंट के कैश काउंटर पर लग गई और उन्होंने चोरी का प्लान तैयार कर लिया।

सोमवार को राजू और छोटू ने रेस्टोरेंट में चोरी करने का प्लान बनाया। रात में दोनों रेस्टोरेंटके पीछे के दरवाजे से घुसने में कामयाब भी हो गए। दोनों ने जब पाया कि रेस्टोरेंट में कैश नहीं है तो दोनों ने यहीं बैठ बिरयानी खाई और फर्श पर भी गिरा दी। दोनों ने कुछ और ना मिलते देख वहां रखे लैपटॉप को चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने मास्क पहना था इसलिए सीसीटीवी के जरिए उनकी पहचान नहीं हो सकी लेकिन चुराए गए लैपटॉप के जरिए पुलिस उन तक पहुंच गई।

Related Posts

Leave a Reply