May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

प्रियंका के लिए बुरी खबर : होनेवाले ससुर पर ‘टुटा पहाड़’, कंपनी हुई दीवालिया

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

प्रियंका चोपड़ा के होनेवाले ससुराल पर एक मुसीबत आन कड़ी हुई है। मालूम हो कि, हाल ही में प्रियंका और और हॉलीवुड पॉप स्‍टार निक जोनास की सगाई हुई है। लेकिन शादी से पहले ही प्रियंका के ससुर फटेहाल हो गए हैं। टीएमजेड की रिपोर्ट से पता चला है, निक जोनास के पिता और प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल की कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। पॉल जोनास एक रीयल इस्‍टेट कंपनी के मालिक हैं और इस कंपनी ने अब खुद को दिवालिया घोषित किया है। इस वेबसाइट ने यह खबर एक कानूनी डॉक्‍यूमेंट के आधार पर प्रकाशित की है।

पता चला है पॉल जोनास की यह कंस्‍ट्रक्‍शन और रीयल इस्‍टेट कंपनी पर 1 मिलियन डॉलर ( लगभग 7 करोड़ 8 लाख रुपये) का कर्ज है। जिससे उबरने के लिए पॉल ने अपनी कंपनी की कुछ संपत्ति भी बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

हालाँकि पॉल के बेटे एक्‍टर-सिंगर निक जोनास खुद 25 मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक हैं।  उनकी आखिरी फिल्‍म ‘जुमांजी: वेलकम टू द जंगल’ ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई थी। और इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की अगर जोनास परिवार के यह आर्थिक संकट कुछ भी प्रभाव नहीं डाल पायेगा अगर ‘जोनास ब्रदर्स’ और होनेवाली बहु प्रियंका चोपड़ा आर्थिक तौर पर उनकी मदद को आगे आते हैं।

Related Posts

Leave a Reply