May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

जान है प्यारी तो सपने में भी इन 7 देशों में जाने की ना सोचें

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
आइये हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएं और भगवान से प्रार्थना करें कि यहाँ भी आगे चलकर लोग मानवता तो सीखें, जियें और जीने दें।
सीरिया : ये एक ऐसा देश हैं जहां ज्यादा लोग ‘सुन्नी’ हैं और शासन ‘शिया’ (दोनों मुस्लिम समुदाय हैं) लोगों का है। इनके आपस में झगड़े चलते रहते हैं और निर्दोष लोग हर घंटे मरते हैं।

और पढ़ें :  काले जादू की राजधानी का नाम ही रौंगटे खड़े  कर देता है 

अफगानिस्तान : यह दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक देश है। 9/11 के हमले के बाद अमेरिका की अध्यक्षता में नाटो ने इस देश में तख़्ता पलट का निर्णय लिया क्योंकि यहाँ आतंकवादी आसानी से छुपते हैं। उस समय यहाँ काफी नुकसान हुआ अब अमेरिका और इसके मित्र राष्ट्र यहाँ फिर से शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
दक्षिणी सूडान : अफ्रीका के उत्तर पूर्व में स्थित इस देश में अलग-अलग कबीलों के लोग शक्ति नियंत्रण के लिए सिविल वार कर रहे हैं। हजारों लोग यहाँ ऐसे दंगों और लड़ाइयों में मरते रहते हैं। इसके अलावा यहाँ के लोग स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कमजोर हैं। यहाँ अनेकों लोग मलेरिया और एचआईवी से ग्रसित हैं। इराक 2003 में अमेरिका ने इराक पर हमला किया और यह 2011 तक चला। यहाँ की एक तिहाई सत्ता आईएसआईएस के हाथों में है जिससे अराजकता की स्थिति बनी रहती है। अमेरिका और नाटो की फौज के हमले में यहाँ कई लोग मारे गए थे और अब कई बागी दलों के उपद्रवों ने इसे एक असुरक्षित देश बना रखा है।
सोमालिया : यहाँ कोई सरकार नहीं है। साथ ही यहाँ दुनिया का सबसे लंबा सिविल युद्ध चल रहा है। ये युद्ध 1991 से अब तक चल रहा है। बिखरी अर्थव्यवस्था, अकाल, बढ़ती चोरियाँ, गरीबी और पानी के संकट के कारण रहने के लिए ये दुनिया का एक खतरनाक देश है। सूडान सरकार का नियंत्रण न होना, गरीबी, 2 सिविल युद्धों में मानवाधिकारों के हनन के कारण और कई तरह के दंगों के कारण यह भी रहने के हिसाब से एक खतरनाक देश है।
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिकन :  यहाँ इस समय सैन्य संघर्ष चल रहा है जिसमें बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है और बहुत से लोग विस्थापित हो गए हैं। ईसाई और इस्लामी चरमपंथी देश पर अपना नियंत्रण जमाने के लिए लड़ रहे हैं जिससे रहने के लिए स्थिति बदतर होती जा रही है। ये हैं दुनिया के खतरनाक देश जहां रहना दूभर है।

Related Posts

Leave a Reply