July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

चीजें जिनका विज्ञान के पास कोई जवाब नहीं है

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
पक्षियों का प्रवास :  पक्षी किसी विशेष मौसम में एक स्थान से दुसरे स्थान पर क्यों जाते हैं यह समझ नहीं आता। उनके पास कोई नेविगेशन टूल नहीं हैं फिर भी वे उस जगह कैसे पहुँचते हैं। यह कैसे संभव है?
जीव जो कि बिना ऑक्सीजन के रह पाते हैं : क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे बैक्टीरिया और प्रजातियां हैं जो कि बिना ऑक्सीजन के ज़िंदा रहते हैं। ये जीव ऐसे स्थितियों में रहते हैं जहाँ ऑक्सीजन नहीं है, ऐसा कैसे हो पता है, वैज्ञानिक इसका पता लगा रहे हैं।
और पढ़ें :  काले जादू की राजधानी का नाम ही रौंगटे खड़े  कर देता है
आंतरिक ज्ञान : क्या आप जानते हैं कि आपके अंतर्मन की बातें हमेशा सही है? यह मनोवैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य है कि व्यक्ति की अंतर्दृष्टि कैसे काम करती है?
भूत : यह बहस बरसों से चलती आ रही है कि भूत होते हैं या नहीं। आज तक कोई पुख्ता सबूत नहीं है। विज्ञान कहता है कि भूत होते ही नहीं है यह केवल मानसिक भ्रम है जब कि कुछ लोग कहते हैं कि उनका भूत से सामना हो चुका है। क्या वास्तव में एलियंस हैं कई लोग कहते हैं कि उन्होंने उड़नतश्तरियां और एलियंस देखें हैं लेकिन उनका अस्तित्व भी एक अनसुलझा रहस्य है। विज्ञान के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है।
चुम्बक के ध्रुव :  यह भी विज्ञान का एक अनसुलझा रहस्य है। आप चुम्बक को चाहे कितने ही टुकड़ों में बाँट दो लेकिन फिर भी उसके उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव होते हैं। आश्चर्य की बात है ना! उबासी लेना बोर होने या थकान होने पर हम उबासी लेते हैं। लेकिन इसका कोई तथ्यपरक जवाब किसी के पास नहीं है। हालाँकि लोग कहते हैं कि शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर ऐसा होता है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है।
बरमूडा त्रिकोण का रहस्य : डैथ ट्रैप ट्राइंगल में विमान और जहाज लापता कैसे हो जाते हैं, यह एक रहस्य है! जो वैज्ञानिक इसकी खोज के लिए निकले थे उनका भी कोई पता आज तक नहीं चला है। यह पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगह है

Related Posts

Leave a Reply