June 17, 2024     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

आसान लेकिन लज़ीज़ मोरधन के उपमा  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

सामग्री :  200 ग्राम मोरधन चावल, कसा हुआ नारियल, 1 चम्मच सौंफ पावडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 चम्मच जीरा पावडर, 1 नींबू का रस, सैंधा नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया, देशी घी या तेल 1 चम्मच।
विधि : सबसे पहले समा (मोरधन) चावल को धोकर मिक्सी में दरदरा पीस लें।  एक कड़ाही में घी या तेल गरम करके सौंफ व जीरा पावडर डाल दें। कटी हरी मिर्च डालकर आवश्यकतानुसार पानी तथा समां के चावल डालें और लाल मिर्च, नमक डालकर चलाएं। अब इसे 10-15 मिनट तक पकाएं।  नींबू का रस डालें और चलाएं। मिश्रण जमने लायक होने पर गैस बंद कर दें। हरा धनिया व कसा हुआ नारियल बुरका कर समा (मोरधन) का फलाहारी उपमा सर्व करें।

Related Posts

Leave a Reply