February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

एक दो नहीं हैरी पोर्टर की तीन सीरीज की अदाकारा निकली युवराज की पत्नी हेजल

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच के बारे में एक और दिलचस्ब बात सामने आयी है। हाल ही में एक चैट शो में हेजल ने इस राज को खोला। यहां उन्होंने युवराज के साथ रोमांस, करियर, शादी के बाद के अनुभवों सहित कई बातों पर चर्चा की। साथ ही उन्होने बताया कि वह हैरी पॉटर जैसे दुनिया में तहलका मचा देने वाली सीरीज की तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालाँकि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने हैरी पॉटर सीरीज की तीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म में हॉगवर्ट्स स्कूल की स्टूडेंट का रोल किया है।

वह हैरी पॉटर के पार्ट ‘हैरी पॉटर एंड फिलॉस्फर स्टोन’, ‘हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स’ और ‘हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज़काबन’ का हिस्सा रही हैं। चर्चित सीरीज के बारे में बात करते हुए हेजल ने बताया, ‘वह अनुभव बहुत शानदार था। पश्चिम की फिल्मों में पेशेवर लोगों की भरमार है। वह छोटी-छोटी चीजों को काफी गंभीरता से लेते हैं। उस समय हमें ट्यूशन और टुटोरियल दिए जाते थे क्योंकि बिना ट्रेनिंग 16 साल से कम उम्र के बच्चों से एक्ट कराना मुश्किल होता है। यह भी देखना पड़ता है कि हर बार मेकअप एक जैसा हो।’

Related Posts

Leave a Reply