May 23, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

शाम के बाद रुके तो मंदिर बना देगा पत्थर का

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स
मंदिर वो जगह है जहां इंसान को शांति और उसके साथ शरीर को ऊर्जा मिलती है।  एक गांव में एक किराड़ू नाम का मंदिर है जिसका एक अद्भुत रहस्य है। इस मंदिर के नाम पर ही गांव का नाम पड़ा है, ऐसा कहा जाता है कि 11वी शताब्दी में किराड़ू परमार वंश राजधानी थी लेकिन अब इस जगह के चारों ओर बस सन्नाटा छाया हुआ है, जब भी किराड़ू की बात की जाती है तो क्षेत्र के रहने वाले लोग डर जाते हैं।

गाँव में रहने वाले मंदिर के बारे में अपशकुनों और श्रापों की बातें बताते हैं। लोगों की माने तो इस मंदिर के बाहर एक बड़ा सा पत्थर रखा हुआ है। कहा जाता है कि ये पत्थर कोई असली पत्थर नहीं बल्कि एक कुम्हारिन है जो श्राप के कारण पत्थर बन गई। ऐसा कहा जाता है कि शाम होते ही इस मंदिर में सभी वास्तुकलाओं पर ताला लग जाता है और शाम होते ही सभी इंसान इस मंदिर से दूर चले जाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि किराड़ू मंदिर ऐतिहासिक श्रापित मंदिरों में से एक है। इसके बारे में कई किस्से-कहानियां कही जाती हैं और जो भी इस मंदिर की सच्चाई जानता है वो हैरत में पड़ जाता है। वहां के लोगों का कहना है कि शाम होने के बाद जो भी मंदिर में रुकता है वह इंसान पत्थर बन जाता है। वहीं लोगों का ये भी कहना है कि इस मंदिर के आसपास जो भी पत्थर पड़े हुए हैं वो सब एक समय में इंसान थे।

Related Posts

Leave a Reply