July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

70 हज़ार कंकालों पर टिका है दुनिया का सबसे डरावना चर्च 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स
हम ईश्वर के द्वार जाते हैं अपनी दुःख-तकलीफ, कई तरहों के डरों से मुक्ति पाने के लिए। लेकिन अगर वहीं जाने से डर लगे तो ? कुछ ऐसी ही है चेक रिपब्लिक में बना एक रोमन कैथोलिक चर्च ‘सेडलेक औसुएरी’। यह दुनिया का सबसे डरावना चर्च है। इसकी सजावट इंसानी हड्डियों और खोपड़ियों से की गई है। इसे सजाने के लिए 70,000 कंकालों का इस्तेमाल किया गया है।
चर्च में इस्तेमाल की गए इंसानी कंकाल प्लेग से पीड़ितों और 15वीं शताब्दी के दौरान युद्धों में मारे गए लोगों के हैं। इस चर्च को सजाने के लिए खोपड़ी से लेकर इंसानी उंगली तक का इस्तेमाल किया गया है। चर्च में लगे झूमर भी हड्डियों से बने हैं। जहां कुछ लोगों को इस चर्च में आकर डर लगता है तो वहीं कुछ लोगों को यहां आकर शांति मिलती है।
चर्च को इस अनोखे रूप में सजाने के पीछे एक अनोखी कहानी है 278 में जेरुसलेम की पवित्र धरती से यहां मिट्टी लाई गई थी। लोगों की इच्छा थी कि मरने के बाद उन्हें पवित्र जगह ही दफनाया जाए। इसी कारण उन्हें इस चर्च में दफनाया गया और अब उनकी हड्डियों को इस जगह को सजाने में इस्तेमाल किया जाता है। ये चर्च प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म Pirates of the Caribbean के सेट जैसा दिखता है।

Related Posts

Leave a Reply